योकोसुका में जिमेक्स – 24 के 8वें संस्करण का शुभारंभ

जापान के योकोसुका में भारत और जापान के संयुक्त संयुक्त समुद्री अभ्यास "जिमेक्स – 24" का आयोजन किया जा रहा है।

जापान के योकोसुका में भारत और जापान के संयुक्त संयुक्त समुद्री अभ्यास “जिमेक्स – 24” का आयोजन किया जा रहा है।

जिमेक्स – 24 के मुख्य बिंदु

  • जिमेक्स 24 में भाग लेने के लिए भारतीय नौसेना का स्वदेशी त्वरित, चपल एवं रडार से बच निकलने में सक्षम युद्धपोत ‘आईएनएस शिवालिक’ योकोसुका, जापान पहुंचा।
  • इसका स्वागत वाइस एडमिरल आईटीओ हिरोशी, कमांडर जेएमएसडीएफ योकोसुका डिस्ट्रिक्ट और जापान में भारत के राजदूत सिबी जॉर्ज द्वारा किया गया।
  • इस संयुक्त अभ्यास में बंदरगाह और समुद्री दोनों तरह के चरण शामिल किये गए हैं।
  • बंदरगाह चरण में नौसैन्य गतिविधियों से सबंधित, खेल व सामाजिक जुड़ाव के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। 
  • इसके बाद दोनों देशों की नौसेनाएं मिलकर समुद्र में अपने युद्ध कौशल को बढ़ाने तथा सतह, उप-सतह और वायु क्षेत्रों में जटिल बहुआयामी परिचालन कौशल के माध्यम से अपनी क्षमताओं को बढ़ाने का प्रयास करेंगी।
  • 8वें जिमेक्स में आईएनएस शिवालिक द्वारा भारतीय नौसेना का प्रतिनिधित्व और गाइडेड मिसाइल विध्वंसक जेएस युगिरी द्वारा जापान की नौसेना का प्रतिनिधित्व किया जा रहा है।

साल 2012 में भारत-जापान संयुक्त समुद्री अभ्यास की शुरुआत की गई थी 2024 में जिमेक्स का आठवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों में अपनी बढ़ती पहुंच और मैत्रीपूर्ण अभ्यास गतिविधियों में वृद्धि के साथ, JIMAX-24 दोनों देशों को एक-दूसरे की सर्वोत्तम प्रथाओं से सीखने का अवसर प्रदान करता है। यह भारतीय नौसेना और जापानी नौसेना के बीच परिचालन बातचीत को सुविधाजनक बनाता है ताकि आपसी सहयोग को बढ़ावा दिया जा सके और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा के लिए उनकी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की जा सके।

FAQ

जिमेक्स – 24 का आयोजन कहाँ किया जा रहा है?

योकोसुका

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *