पुस्तकालयों का महोत्सव 2023 : 5 और 6 अगस्त को आयोजित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 5 अगस्त को प्रगति मैदान, नई दिल्ली में पुस्तकालयों का महोत्सव 2023 का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप यह महोत्सव पुस्तकालयों के विकास, डिजिटलीकरण और पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया गया है। 

संस्कृति मंत्रालय द्वारा पुस्तकालयों का महोत्सव 2023 का आयोजन 5 और 6 अगस्त 2023 को किया जा रहा है। यह मेला प्रगति मैदान के हॉल नंबर 5 में लगाया गया है। इस महोत्सव में देश के पुस्तकालयों के आधुनिकीकरण और डिजिटलीकरण पर विचार-विमर्श करने के लिए दुनिया भर के प्रतिष्ठित पुस्तकालयों की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।

भारत में पठन-पाठन संस्कृति को विकसित करने के लिए आयोजित यह विशिष्ट मेला ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के दूसरे चरण का हिस्सा है। इस मेले का उद्देश्य भारत में ग्राम और सामुदायिक स्तर तक मॉडल पुस्तकालयों के विकास के लिए कार्रवाई-उन्मुख नीतियों के निर्माण की सुविधा प्रदान करना है। इसमें देश के पुस्तकालयों के लिए एक विशेष रैंकिंग प्रणाली का भी शुभारंभ किया जाएगा। इससे पुस्तकालय क्षेत्र में उत्कृष्टता और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।

पुस्तकालयों का महोत्सव 2023 के प्रमुख आकर्षण 

  • पुस्तकालयों की एक निर्देशिका का शुभारंभ और तीन प्रमुख पुस्तकालयों के बीच एक त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
  • यह त्रिपक्षीय समझौता पटना की खुदा बख्श ओरिएंटल पब्लिक लाइब्रेरी, रामपुर की रामपुर रज़ा लाइब्रेरी और टोंक के मौलाना अबुल कलाम आज़ाद अरबी-फ़ारसी अनुसंधान संस्थान के मध्य किया जाएगा। 
  • रामपुर रज़ा लाइब्रेरी के 250 साल पूरे होने का जश्न।
  • आगंतुकों को थीम आधारित प्रदर्शनियों के माध्यम से भारत की 22 स्थानीय भाषाओं में कार्टोग्राफिक अभिलेखागार, सुलेख प्रकार और कर्सिव लेखन शैलियों के साथ-साथ जनजातीय फोंट प्रदर्शित करने वाली 10 मनोरम प्रदर्शनियों का अनुभव प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।
  • इस महोत्सव में 4 थीम-आधारित ड्राइंग रूम स्थापित किए गए हैं। इनमें पुस्तक-लेखक सत्र, डिजिटल डिस्प्ले, फ्लिप बुक और पॉडकास्ट के लिए; मानव पुस्तकालय परियोजना और भारतीय संस्कृति पोर्टल पर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पुस्तकालयों का महोत्सव 2023, भारत के पुस्तकालयों के आधुनिकरण में महत्त्वपूर्ण कदम साबित होगा। यह देश भर में लोगों को पढ़ने के लिए बेहतरीन सुविधाएँ प्रदान करने पर ध्यान आकर्षित करेगा। इससे उन समस्याओं और चुनौतियों का समाधान होगा, जो आमतौर पर पाठकों के सामने पुस्तकालयों को ले कर आती है।

इस लेख को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

You may also like...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *